Skip to main content

पूजा के समय सिर्फ वैदिक,शास्त्रीय एवं पौराणिक मंत्रों का ही प्रयोग होना चाहिए ना कि स्वयं की बनाई हुई स्तुति का :आचार्य हिमांशु गौड़

।।नमो देव्यै।।
दुर्गा-सप्तशती का प्रत्येक श्लोक, अपने आप में एक सिद्ध मंत्र है।
देवी का कवच हो या फिर अर्गला स्तोत्र या फिर कीलक स्तोत्र या सभी अध्याय !
इसके प्रत्येक अक्षर में , प्रत्येक शब्द में,  प्रत्येक वाक्य में , प्रत्येक श्लोक में, असीमित शक्ति का भंडार है !
बल्कि यह कहा जाए कि यह दुर्गा-सप्तशती साक्षात् भगवती की शब्दमयी-विग्रह है , तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
इस संसार में लोगों ने दुर्गा-सप्तशती का इतना पाठ किया है , कि समस्त ब्रह्मांड में इसकी महान् ऊर्जा फैली हुई है -
"रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि"
आज के संस्कृत कवि कितने ही अच्छे संस्कृत श्लोक क्यों न बना लें , लेकिन उनके हजारों श्लोक मिलकर भी दुर्गा-सप्तशती के मंत्रों की तुलना नहीं कर सकते ! पौराणिक जो श्लोक हैं, वे भी मंत्र ही हैं।
वस्तुतः ऋषियों ने जो मंत्र लिखे हैं , वे हजारों वर्षों की तपस्या एवं इस ब्रह्माण्ड में गूंजते हुए परब्रह्म को अनुभव करके लिखे हैं।
आज के भोगवादी मानव चाहे संस्कृत पढ़ कर, कितने भी अच्छे श्लोक क्यों न बना लें , लेकिन उन भगवत् अनुभूति संपन्न ऋषियों के मंत्रों के साथ हम उनकी तुलना नहीं कर सकते!
और हम लोगों को भी चाहिए कि पूजा-पाठ करते या करवाते समय , सिर्फ वेद शास्त्र एवं पुराणों के मंत्रों का ही प्रयोग किया जाए , ना कि खुद के बनाए हुए श्लोकों का।
हां, यह बात अलग है कि स्वतंत्र भक्ति रस में डूब कर , भजन-कीर्तन के समय या किसी भक्ति-कार्यक्रम में, हम उनका प्रयोग कर सकते हैं , लेकिन जो वैदिक विधि-विधान, शास्त्रीय विधि-विधान के साथ जब हम पूजा कराते हैं, तो फिर उस समय सिर्फ शास्त्रीय, वैदिक एवं पौराणिक मंत्रों का ही प्रयोग उचित रहता है !
यहां तक कि,  हिंदी के भी, लोगों ने मंत्र बना रखे हैं, हिंदी की भी स्तुतियां बना रखी हैं , आप अगर भक्त हैं , भक्ति की स्थिति में यह स्तुति गा रहे हैं , कोई बात नहीं , अच्छा है !
लेकिन कर्मकांड तभी सफल है, सकाम उपासना तभी सफल है , जब आप उसको पूर्ण विधि-विधान एवं श्रद्धा-विश्वास से कराएं।

© हिमांशु गौड़
०७/०२/२०२०, ०१:२४

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

Sanskrit Kavita By Dr.Himanshu Gaur

ननकू : हिमांशु गौड: आख्यान

ननकू ! हां यही नाम था उस विद्यार्थी  का जिसकी उम्र इस समय 17 साल थी और वह इस समय बाबा गुरु से प्रौढ़मनोरमा का पाठ पढ़ रहा था । बाबा गुरु जी जिस तरह से उसे पढ़ाते थे वह उसी तरह से कंठस्थ कर के उन्हें सुना देता था । इस तरह से वह उस संपूर्ण विद्या नगरी का होनहार शाब्दिक था बाबागुरुजी का उससे बड़ा प्रेम था । यद्यपि वह बहुत ही चंचल था वह नए-नए कौतुक करता था लेकिन फिर भी अपनी अत्यंत तीव्र बुद्धि के कारण वह व्याकरण के आचार्य काशी में प्रख्यात और अधुना नरवर के व्याकरण  पढ़ाने वाले श्री ज्ञानेंद्र आचार्य का भी अत्यंत प्रिय होने के साथ-साथ पढ़ने वाला शिष्य था । ज्ञानेंद्र आचार्य उसके विषय में सदा यह कहते थे कि ननकू तो बना बनाया ही विद्वान है । इसको तो बस अपने संस्कारों का उदय मात्र करना है । इस तरह से मनुष्य अपने पूर्व पुण्यों के आधार पर इस जन्म में तीक्ष्ण बुद्धि को प्राप्त करता है और उससे ही वह शास्त्रों का वैभव प्राप्त कर सकता है लेकिन यह सब पुण्य पर ही आधारित है । कोई कोई तीव्र बुद्धि का होते हुए भी विद्वान् नहीं बन पाता लेकिन कोई साधारण बुद्धि का होकर भी विद्वत...