Skip to main content

प्रेत सिद्धि



२००७,
******
और फिर जब मैं एक बार गंगा जी के किनारे बैठा हुआ माला फेर रहा था, गंगा जी का जल हल्का हल्का तरंगायमान हो रहा था।

 तभी मेरी दृष्टि अपने से लगभग 20 मीटर दूर गंगा जी किनारे पर पड़ी ।
गंगा जी लहरों में बहती हुई , एक पुरानी सी पुस्तक किनारे आ लगी है ।
मैंने उसे धूप में ही डाल दिया और सूखने के लिए छोड़ दिया ।
फिर जप पूरा करने के बाद , जब मैंने उसे खोल कर देखा तो वह एक इंद्रजाल की पुस्तक थी । उसमें ऐसे अभूतपूर्व मंत्र थे , जो मैंने पहले किसी पुस्तक में नहीं देखे थे।

 जंजीर का मंत्र , मसान जगाने का मंत्र , जो अन्य साधारण इंद्रजाल की पुस्तक में नहीं मिलता।
वैसे वह पुस्तक आकार में ज्यादा बड़ी नहीं थी , लेकिन यंत्र ,मंत्र , तंत्र तीनों प्रकार की विधाओं से भरी हुई थी ।
बीसा यंत्र निर्माण की विधि और उसके प्रयोग का प्रकार भी उसने बताया गया था।

"जाके सिद्धि होवे बीसा
          ताके आस करे जगदीसा"

 महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस भी जंजीर के मंत्र का जाप करते थे ऐसा उस पुस्तक में लिखा था।

बहुत से शाबर मंत्र और वैदिक मंत्र बीच-बीच में दिए हुए थे। देवी के चतुर्थ अध्याय का पाठ बहुत ही महत्वपूर्ण और शीघ्र ही लाभदायक पुस्तक में लिखा था । खैर उस पुस्तक को अपने पास ले आया और अपने बक्से में रख ली ।
उसका अध्ययन करने लगा और उसके लिखे हुए मन्त्रों को आजमाने लगा ।

एक बार जब मैं जंगल से खैर की लकड़ी को लेकर शनिवार की शाम को अपने आश्रम की तरफ लौट रहा था, तो रास्ते में एक सौ साल पुराना कुआं पड़ता था , जोकि बिल्कुल किनारे पर था।
कुएं में से विचित्र सी आवाज़ें आ रही थीं।
 हल्के-हल्के अंधेरे ने पूरे आसमान को घेर लिया था ।
चमगादड़ें उड़ रही थी ।
लेकिन ऐसे माहौल में भी मैंने कुए में झांक ही लिया ।
एकबारगी को तो कुछ नहीं हुआ।

 लेकिन जब मैं उस कुएं से थोड़ा सा दूर हटा, मेरे मस्तिष्क को बड़ा झटका लगा , कुछ चीखती हुई सी दर्दनाक आवाजें मेरे मस्तिष्क में गूंजने लगीं।

 मैं फिर भी आगे बढ़ता चला जा रहा था।

 लेकिन एक-एक कदम बढ़ाना बहुत भारी लग रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे मैं नींद में कहीं चला जा रहा हूं ।

जैसे-तैसे करके मैं अपने कमरे में पहुंचा।
झोला एक कोने में रख कर , थोड़ी देर तख्त पर लेट गया ।
थोड़ा सा गंगाजल पिया ।
नहा कर के अपने बिल्कुल एकांत शांत शिव-मंदिर में जप करने के लिए पहुंच गया ।

वहां पहले से ही किसी ने घी का दीपक जला रखा था । शाम की आरती हो चुकी थी ।
मैंने विधि-विधान से अपनी पूजा शुरू की।

 लेकिन जप करते समय भी कुएं वाली घटना बार-बार दिमाग की दीवार पर टकरा रही थी ।
खैर , भगवान् शिव को प्रणाम कर , लगभग 8:30 बजे मंदिर से बाहर आया ।
भोजन करने के उपरांत मैं अपने ही एक मित्र चौटाला के साथ बाजार की तरफ घूमने चल दिया।
 मैंने उससे बताया उस शाम की घटना के बारे में ।
तब चौटाला ने कुवे से जुड़ी एक पुरानी कहानी के बारे में बताया ।
वह एक ऐसा कुआ था , जिस पर बहुत साल पहले एक नटी और नट करतब दिखाया करते थे ।
एक बार कुवे के ऊपर वह नटी करतब दिखा रही थी, कलाबाजी खा रही थी ।
उस समय की गोद में उसका बच्चा भी था। अपने उस 1 साल के बच्चे को गोद में लेकर  ही वह कुएं के ऊपर कलाबाजी खाती थी।

 अचानक ध्यान भंग होने के कारण बच्चे समेत वह कुएं में जा गिरी और उसकी मौत हो गई । तब से वह कुआं साधारण लोगों के लिए अभिशप्त हो गया ।

20 साल तक तो कोई उसके पास से गुजरता भी नहीं था , लेकिन जैसे-जैसे घटना पुरानी होती चली गई , वैसे-वैसे लोगों के दिलों से डर भी खत्म होता चला गया।

 लेकिन डरों की दास्तान कभी भी खत्म होती नहीं ।

किसी न किसी रूप में वह जिंदा जरूर होती है ।
कुछ लोग मर कर भी मरते नहीं ।

कुछ परछाइयां , इस दुनिया में भटकती ही रहती हैं , जब तक कि उनके मकसद पूरे नहीं हो जाते।

चौटाला ने जिस अंदाज में ये कहानी मुझे सुनाई थी , मैं समझ गया कि वह कुआं किसी प्रेत शक्ति से आतंकित है ।

चोटाला फिर बोला - " वैसे आप खैर की लकड़ी किस लिए लेने गए थे "

मैंने उसे बताया - "खैर की लकड़ी का इस्तेमाल प्रेतोंं को काबू में करने के लिए किया जाता है ।"

अगर खैर की लकड़ी के कोयले से एक विशेष मंत्र को कागज पर लिखकर उसका यंत्र निर्माण किया जाए तो डाकिनी और शाकिनी खिंचे चले आते हैं ।

खैर, मैंने इस चर्चा को ज्यादा बढ़ाना उचित नहीं समझा और चौटाला ने भी फिर अपने कमरे की तरफ प्रस्थान करना उचित समझा।
 इस तरह वह रात बीती तीन-चार दिन तक में इस खैर की लकड़ी के साधन को करता रहा।
 30 दिन का यह प्रयोग , जिसमें अनुशासन, मन की एकाग्रता , निष्ठा और लगन की बहुत बड़ी जरूरत थी, वह मैं कर रहा था।
 4 दिन ही बीते थे कि अजीबोगरीब हालात चारों तरफ से पैदा होने शुरू हो गए ।
कभी वृक्षों के ऊपर से प्रेत मेरे सर के ऊपर कूदते थे और कभी जंगल की तरफ से भागकर कोई डाकिनी मुझे पकड़ना चाहती थी ।
 लेकिन मंत्रों की शक्ति का प्रभाव या सौभाग्य कहिए कि कुछ भी दुष्प्रभाव मेरे ऊपर पड़ा नहीं । और फिर एक बार......
.........
.......................................... ज़ारी है।
© हिमांशु गौड़, गाजियाबाद।
०१:३६, रात्रि,२५/०५/२०२०

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

ननकू : हिमांशु गौड: आख्यान

ननकू ! हां यही नाम था उस विद्यार्थी  का जिसकी उम्र इस समय 17 साल थी और वह इस समय बाबा गुरु से प्रौढ़मनोरमा का पाठ पढ़ रहा था । बाबा गुरु जी जिस तरह से उसे पढ़ाते थे वह उसी तरह से कंठस्थ कर के उन्हें सुना देता था । इस तरह से वह उस संपूर्ण विद्या नगरी का होनहार शाब्दिक था बाबागुरुजी का उससे बड़ा प्रेम था । यद्यपि वह बहुत ही चंचल था वह नए-नए कौतुक करता था लेकिन फिर भी अपनी अत्यंत तीव्र बुद्धि के कारण वह व्याकरण के आचार्य काशी में प्रख्यात और अधुना नरवर के व्याकरण  पढ़ाने वाले श्री ज्ञानेंद्र आचार्य का भी अत्यंत प्रिय होने के साथ-साथ पढ़ने वाला शिष्य था । ज्ञानेंद्र आचार्य उसके विषय में सदा यह कहते थे कि ननकू तो बना बनाया ही विद्वान है । इसको तो बस अपने संस्कारों का उदय मात्र करना है । इस तरह से मनुष्य अपने पूर्व पुण्यों के आधार पर इस जन्म में तीक्ष्ण बुद्धि को प्राप्त करता है और उससे ही वह शास्त्रों का वैभव प्राप्त कर सकता है लेकिन यह सब पुण्य पर ही आधारित है । कोई कोई तीव्र बुद्धि का होते हुए भी विद्वान् नहीं बन पाता लेकिन कोई साधारण बुद्धि का होकर भी विद्वत...

श्रीबाबागुरुशतकम् (हिन्दीभावार्थ सहित) संस्कृत काव्य, डॉ. हिमांशु गौड़

    श्रीबाबागुरुशतकम् प्रणेताऽनुवादकश्च – आचार्यहिमाँशुगौडः       सर्वाधिकारः प्रकाशकाधीनः प्रथम-संस्करणम् - नवम्बर, २०१९ २०० प्रतयः   ।। श्रीगुरुं प्रति श्रद्धां कार्तज्ञं च व्यक्तीकुर्वत् शतश्लोकात्मकं काव्यम् ।। _____________________________ Publisher: True Humanity Foundation     Shri BabaGuru Shatkam Author & Translator: Acharya Himanshu Gaur                                                                                                         First Edition:   Nov. 2019 200 Copes Poetry of hundred verses expressing reverence and gratitude for Teacher. ­­­­­­­­_____________________________ Publisher: True Humanity Foundat...