Skip to main content

संस्कृत श्लोक/ डॉ.हिमांशुगौड़

 


।। हरिकृपा शुभदा भज तत्पदम् ।।

******

(केवल हरि की कृपा ही शुभ फल देने वाली है इसलिए उन्हीं के चरणों का भजन करो)

******

वदतु संस्कृतसेवक!सज्जन!

क्व वयमर्थविनिश्चिनुयाम रे

न तमसीव वृते जगतीह नो

सुपथदर्शकतामभियाति ना ।।१।।

 

अरे संस्कृत के सेवक! सज्जन! आप मुझे बताओ , कि मैं किस अर्थ का (तात्पर्य का) निश्चय प्राप्त करूं ? इस अंधेरे से भरे हुए संसार में सच्चे रास्ते को दिखाने वाला मनुष्य कोई नहीं (अर्थात् दुर्लभ है) ।

 

अथ च शास्त्रनिषेवणमद्भुतं

विविधकाव्यरसामृतपायनं

शिवपथाश्रितलोकनिजीवनं

स्वहितमार्गविलोकनसंश्रितम्।।२।।

 

शास्त्रों का सेवन करना यह तो बड़ी अद्भुत बात है ! विविध काव्य रसों के अमृत का पान करना या पिलाना , कल्याणमय पथ के आश्रित संसार में जीना, यह भी बहुत अच्छा है ! यह सब वस्तुतः अपनी ही हितकर-मार्ग युक्त, दृष्टि के आश्रित है।

 

न विषहीनमिदं जगदर्थितं

विषयवासितजीवनयापनम्

अहह रागविवर्धनमत्र वा

स्वपतनाय समुद्यतनं ह वै।।३।।

 

अरे भाई , इस संसार से जो मांगा गया है (जगदर्थितं) वह विषहीन नहीं है (अर्थात इस संसार की कामनाएं विषैली हैं) । विषय वासनाओं में जीवन यापन करना , इस संसार में अनुराग बढ़ाना , यह निश्चित रूप से, ऐसा ही है , जैसे अपने पतन के लिए खुद ही प्रयत्नशील होना।

 

त्यजतु नो यदि लौकिकवासना

सरतु नो यदि शम्भुपदार्चना

श्रयतु नो यदि चात्मविलोकनं

विफलतां प्रतियास्यति जीवनम्।।४।।

 

यदि लौकिक वासनाओं को नहीं छोड़ोगे , शिव के चरणों की अर्चना नहीं करोगे और आत्मविलोकन नहीं करोगे , तो भैया, जीवन तो  विफल जाएगा ही।

 

मनुजता सुकृतैर्द्विज! लभ्यते

पशुवदाचरणं चरतान्नहि

हरिकृपा शुभदा, भज तत्पदं

कुरु च सौख्यविनिश्चयमानसम् ।।५।।

 

अरे भाई, यह मनुष्यता तो बहुत ही पुण्य से प्राप्त होती है ,इस मनुष्य जन्म को पाकर पशुओं की तरह आचरण करना उचित नहीं है ।  सिर्फ हरि की कृपा ही शुभ फल देने वाली है , इसलिए उनका ही भजन करो , और उससे ही अपने मन को सुखी करो।

 

यदि शतैरपि काव्यमनश्श्रितै:

सकलजीवनमेव वियापितं

हरिविचिन्तनवर्जितमानसै:

न कवितापि तदोद्धरतात्कवीन्।।६।।

 

यदि अपने मन के आश्रित सैकड़ों काव्यों के द्वारा भी अपना पूरा जीवन बिता दिया , और हरि का चिंतन नहीं किया, तो वे कविताएं भी उन कवियों का उद्धार नहीं कर सकतीं।

 

धनमहो यशसां यदि ते चय:

सुबुधता तव बुद्धिगतास्ति चेत्

हरिदयैव , न हेतुरिहान्यथा

भज सदा सुखदं कमलापतिम्।।७।।

 

अगर आपके पास धन है , यश है , और तुम्हारी बुद्धि में विद्वत्ता है, तो यह सब सिर्फ भगवान् विष्णु की कृपा से ही है , यहां दूसरा कोई कारण नहीं है , इसलिए उन्हीं लक्ष्मीपति भगवान का भजन करो वही सभी सुख देने वाले हैं।

 

हरिचरित्रसुधापरिमग्नता

सुरसरीजलसेवनलग्नता

ह तुलसी स्वगृहे यदि रोपिता

क्व यमराट् तव दु:खकरस्तदा।।८।।

 

हरि के चरित्र रूपी अमृत में ही डूबा रहना , गंगा जी के जल के सेवन में ही लगा रहना, और तुलसी का अपने घर में बोना , यह काम मनुष्य यदि करें तो भैया , यमराज की क्या मजाल जो आपको दुख दे जाए।

 

नहि जगत्परिगाथनमश्नुहि

सदसतीव च के , न विवेत्ति य:

स परिसीदति भीतिकरे जनो

हरिसुचिन्तनवर्जितमानस:।।९।।

 

संसार की बातों पर मत जाओ , (अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करो ) क्या कर्म अच्छा है क्या कर्म बुरा है जो इस बात को नहीं जान पाता और हरि के चिंतन को छोड़ता है, वह इस भयंकर संसार में बड़ा ही पछतावा प्राप्त करता है ।

********

- डॉ हिमांशुगौड:

लेखनकालो दिनाङ्कश्च - ०८:१३ रात्रौ, १८/०३/२०२०

********


Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

ननकू : हिमांशु गौड: आख्यान

ननकू ! हां यही नाम था उस विद्यार्थी  का जिसकी उम्र इस समय 17 साल थी और वह इस समय बाबा गुरु से प्रौढ़मनोरमा का पाठ पढ़ रहा था । बाबा गुरु जी जिस तरह से उसे पढ़ाते थे वह उसी तरह से कंठस्थ कर के उन्हें सुना देता था । इस तरह से वह उस संपूर्ण विद्या नगरी का होनहार शाब्दिक था बाबागुरुजी का उससे बड़ा प्रेम था । यद्यपि वह बहुत ही चंचल था वह नए-नए कौतुक करता था लेकिन फिर भी अपनी अत्यंत तीव्र बुद्धि के कारण वह व्याकरण के आचार्य काशी में प्रख्यात और अधुना नरवर के व्याकरण  पढ़ाने वाले श्री ज्ञानेंद्र आचार्य का भी अत्यंत प्रिय होने के साथ-साथ पढ़ने वाला शिष्य था । ज्ञानेंद्र आचार्य उसके विषय में सदा यह कहते थे कि ननकू तो बना बनाया ही विद्वान है । इसको तो बस अपने संस्कारों का उदय मात्र करना है । इस तरह से मनुष्य अपने पूर्व पुण्यों के आधार पर इस जन्म में तीक्ष्ण बुद्धि को प्राप्त करता है और उससे ही वह शास्त्रों का वैभव प्राप्त कर सकता है लेकिन यह सब पुण्य पर ही आधारित है । कोई कोई तीव्र बुद्धि का होते हुए भी विद्वान् नहीं बन पाता लेकिन कोई साधारण बुद्धि का होकर भी विद्वत...

श्रीबाबागुरुशतकम् (हिन्दीभावार्थ सहित) संस्कृत काव्य, डॉ. हिमांशु गौड़

    श्रीबाबागुरुशतकम् प्रणेताऽनुवादकश्च – आचार्यहिमाँशुगौडः       सर्वाधिकारः प्रकाशकाधीनः प्रथम-संस्करणम् - नवम्बर, २०१९ २०० प्रतयः   ।। श्रीगुरुं प्रति श्रद्धां कार्तज्ञं च व्यक्तीकुर्वत् शतश्लोकात्मकं काव्यम् ।। _____________________________ Publisher: True Humanity Foundation     Shri BabaGuru Shatkam Author & Translator: Acharya Himanshu Gaur                                                                                                         First Edition:   Nov. 2019 200 Copes Poetry of hundred verses expressing reverence and gratitude for Teacher. ­­­­­­­­_____________________________ Publisher: True Humanity Foundat...