Skip to main content

संस्कृत क्षेत्र में AI की दस्तक

 ए.आई. की दस्तक

••••••••

(विशेष - किसी भी विषय के हजारों पक्ष-विपक्ष होते हैं, अतः इस लेख के भी अनेक पक्ष हो सकतें हैं। यह लेख विचारक का द्रुतस्फूर्त विचार है, इस विषय पर अन्य प्रकारों से भी विचार संभव है। )

******

पिछले दशकों में किसी विद्वान् के लिखे साहित्य पर पीएचडी करते थे तब प्रथम अध्याय में उस रचयिता के बारे में जानने के लिए, और विषय को जानने के लिए उसके पास जाया करते थे, यह शोध-यात्रा कभी-कभी शहर-दर-शहर हुआ करती थी! लेकिन आजकल सब कुछ गूगल पर उपलब्ध है, आप बेशक कह सकते हैं कि इससे समय और पैसे की बचत हुई।

लेकिन इस बारे में मेरा नजरिया दूसरा भी है, उस विद्वान् से मिलने जाना, उसका पूरा साक्षात्कार लेना, वह पूरी यात्रा- एक अलग ही अनुभव है।

और अब ए.आई. का जमाना आ गया! अब तो 70% पीएचडी में किसी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

बेशक नयी तकनीक हमें सुविधा देती है, लेकिन कुछ बेशकीमती छीनती भी है।

आप समझ रहे हैं ना कि कोई व्यक्ति आपके ही लिखे साहित्य पर पीएचडी कर रहा है और आपकी उसको लेश मात्र भी जरूरत नहीं!

क्योंकि सब कुछ आपने अपना रचित गूगल पर डाल रखा है।

या फिर व्याकरण शास्त्र पढ़ने के लिए वैयाकरण गुरु जन की जरूरत नहीं। या फिर किसी श्लोक की सुंदर व्याख्या हेतु किसी साहित्यिक विद्वान् की जरूरत नहीं। किसी पाण्डुलिपि के टेक्स्ट को पहचानने के लिए किसी संस्कृत विद्वान् की जरूरत नहीं!

सोच कर देखिए! आपने इतनी मुश्किल से यह शास्त्र ज्ञान हासिल किया, और एक मशीन ने आकर आपके बहुत सारे रोजगार के स्रोतों को छीन कर आपको घर बैठने को मजबूर कर दिया!

 यहां तक की संस्कृत का अनुवाद भी ए.आई. कर देगा! व्याख्या भी काफी हद तक कर देगा! इंसान की आवश्यकता यह मशीन खत्म कर रही है, अर्थात् इंसान को ही खत्म कर रही है!

यह किसी के लिए सुविधा है, तो किसी के लिए नुकसान भी है।

आज हजारों कर्मचारियों को एक मशीन आने पर कंपनी से बाहर निकाल दिया जाता है। 

ए.आई. के अपने कुछ फायदे निश्चित हैं, तो कुछ भयभीत करने वाले नुकसान भी हैं।

संस्कृत का समग्र ज्ञान गूगल पर उपस्थित हो जाने पर कोई धूर्तमति अनधिकृत पुरुष भी दो-चार श्लोक याद कर स्वयं को विद्वान् बताता है, उसको न शास्त्र के गौरव का पता है, ना ही मर्यादा का! वह दो श्लोक कालिदास के भी सुना सकता है, और दो श्लोक बाणभट्ट, और अभिराज राजेंद्र मिश्र के !! 

सुनने वाले को आधुनिक धनिक जन को लगेगा कि शायद साहित्य का विद्वान् यही है!

AI के अच्छे वर्जन से सामान्य संस्कृत का अनुवाद अब संभव है (कादंबरी आदि का तो मुश्किल है)। सुविधा की दृष्टि से यह बेशक अच्छी बात हो सकती है, लेकिन एक दूसरे नजरिए से खराब बात भी है, कि जो हिंदी से संस्कृत अनुवाद का काम करते हैं, उनके रोजगार पर असर पड़ेगा। 

दूसरा अनुवाद की एप्लीकेशन उपलब्ध होने पर कोई व्यक्ति संस्कृत सीखने में इतना उत्सुक नहीं होगा। 


जैसे आज अमुक शब्द में कौनसा प्रत्यय है ऐसा सर्च करने पर इसका जवाब गूगल पर आ जाता है, तब ऐसे दो-चार प्रश्नों का ज्ञान रखने वाला भी खुद को व्याकरण का विद्वान् समझ सकता है, इससे विद्वन्मन्य आधा अधूरा ज्ञान रखने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी।

अल्पज्ञ या आसानी से शास्त्र को हासिल करने वाला शास्त्र के गौरव की रक्षा नहीं कर सकता।

 जिसको सरस्वती की गरिमा का भान नहीं, वह ज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने का भी अधिकारी नहीं है।

एक मेरे परिचित (जो संस्कृत क्षेत्र के नहीं थे) ने मेरे सामने ही एआई से वेदमन्त्र का अनुवाद किया, तथा उसमें अपनी तर्क शील बुद्धि लगाकर अर्थ का अनर्थ करने लगे, तब मैंने समझा कि वेदों का विचार करना भी सबके बस की नहीं।

असल में किसी भी मंजिल पर पहुंचने के लिए एक विशेष तरन्नुम में रहना होता है, एक अलग रंग में रंगना होता है, सब तरफ चलने वाला आदमी कहीं नहीं पहुंच पाता यह सुसिद्ध है।

 इसी प्रकार यह नया तकनीक युग विचारकों को सोचने पर मजबूर कर रहा है! विद्वान् पुरुषों को चाहिए कि वे अभी आगे के युग की सम्यक् कल्पना करके, अपने साहित्यादिक क्षेत्र में कदम बढ़ाएं!

क्योंकि अभी तक संस्कृत क्षेत्र ऐसा था कि इसमें तकनीकी लोगों का बस नहीं चलता था, झक मारकर विद्वान् पुरुषों के पास आना ही पड़ता था! लेकिन आजकल स्थिति काफी बदल चुकी है, विचाणीयमेतत्! 

हर हर महादेव।

******

हिमांशु गौड़ 

११:५४ दोपहर 

१९/०१/२०२५

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

ननकू : हिमांशु गौड: आख्यान

ननकू ! हां यही नाम था उस विद्यार्थी  का जिसकी उम्र इस समय 17 साल थी और वह इस समय बाबा गुरु से प्रौढ़मनोरमा का पाठ पढ़ रहा था । बाबा गुरु जी जिस तरह से उसे पढ़ाते थे वह उसी तरह से कंठस्थ कर के उन्हें सुना देता था । इस तरह से वह उस संपूर्ण विद्या नगरी का होनहार शाब्दिक था बाबागुरुजी का उससे बड़ा प्रेम था । यद्यपि वह बहुत ही चंचल था वह नए-नए कौतुक करता था लेकिन फिर भी अपनी अत्यंत तीव्र बुद्धि के कारण वह व्याकरण के आचार्य काशी में प्रख्यात और अधुना नरवर के व्याकरण  पढ़ाने वाले श्री ज्ञानेंद्र आचार्य का भी अत्यंत प्रिय होने के साथ-साथ पढ़ने वाला शिष्य था । ज्ञानेंद्र आचार्य उसके विषय में सदा यह कहते थे कि ननकू तो बना बनाया ही विद्वान है । इसको तो बस अपने संस्कारों का उदय मात्र करना है । इस तरह से मनुष्य अपने पूर्व पुण्यों के आधार पर इस जन्म में तीक्ष्ण बुद्धि को प्राप्त करता है और उससे ही वह शास्त्रों का वैभव प्राप्त कर सकता है लेकिन यह सब पुण्य पर ही आधारित है । कोई कोई तीव्र बुद्धि का होते हुए भी विद्वान् नहीं बन पाता लेकिन कोई साधारण बुद्धि का होकर भी विद्वत...

श्रीबाबागुरुशतकम् (हिन्दीभावार्थ सहित) संस्कृत काव्य, डॉ. हिमांशु गौड़

    श्रीबाबागुरुशतकम् प्रणेताऽनुवादकश्च – आचार्यहिमाँशुगौडः       सर्वाधिकारः प्रकाशकाधीनः प्रथम-संस्करणम् - नवम्बर, २०१९ २०० प्रतयः   ।। श्रीगुरुं प्रति श्रद्धां कार्तज्ञं च व्यक्तीकुर्वत् शतश्लोकात्मकं काव्यम् ।। _____________________________ Publisher: True Humanity Foundation     Shri BabaGuru Shatkam Author & Translator: Acharya Himanshu Gaur                                                                                                         First Edition:   Nov. 2019 200 Copes Poetry of hundred verses expressing reverence and gratitude for Teacher. ­­­­­­­­_____________________________ Publisher: True Humanity Foundat...