Skip to main content

'परि' उपसर्ग के साथ कुछ बातें - हिमांशु गौड

...✍✍✍✍.....
'परि' उपसर्ग के साथ कुछ बातें
..................✍✍✍

अभि, प्रति, परि, उप - ये चारों उपसर्ग दो बाईकों पर सवार हो, उस समय जयपुर शहर में घूम रहे थे ! एक बाईक पर अभि, प्रति और दूसरी पर परि , उप बैठे हुए थे।
'प्रति' और 'उप' ये दोनों उपसर्ग बाइक चला रहे थे ।
'अभी' और 'परि' यह दोनों पीछे बैठे हुए थे ।
वे अपनी 'Brezza' नामक गाड़ी को अपने घर बनारस में ही छोड़ आए थे ।

उन्हें पता चला कि मैं भी इस समय जयपुर आया हूं, तो इन्होंने मुझसे मिलने की योजना बनाई, लेकिन 'वि' नामक उपसर्ग  का फोन आने के कारण 'अभी','प्रति' और 'उप' - ये तीनों उसके पास चले गए ,
और अकेला 'परि' मुझसे मिलने के लिए मेरे कमरे पर आया।
'परि' ने चाय पीते हुए कहा - मेरा आपने जितना उपयोग किया है उसका मैं क़ायल हूं ! जब आपकी छंद पूरा करने की इच्छा रहती है तो आप 'धातु' में तुरंत ही मुझे लगा देते हैं!

मैं बोला - तुम सही कह रहे हो 'परि' !
यद्यपि मैं सभी उपसर्गों का यथासमय, यथास्थिति प्रयोग करता हूं ,लेकिन फिर भी
श्लोक बनाने में तुमने मेरा बहुत साथ दिया है!
तुम तो जानते ही हो,
कि तुम्हारा साथ 'धातु' को कितना अच्छा लगता है। 'धातु' ख़ुद तुम्हारा साथ पाकर अपना महत्व बढ़ाती है अपना अर्थ विस्तृत करती है ।
अपनी प्रशंसा सुनकर 'परि' मुस्कुराया और बोला- आपने सही कहा ! लेकिन कुछ लोग मेरा दुरुपयोग भी करते हैं ।
तात्पर्य के प्रतिकूल जाकर धातु के साथ मेरा संयोग करते हैं , जो मुझे तनिक भी पसंद नहीं आता।

मैं बोला- वैसे तुम अपने मुंह से बताओ कि तुम्हारा असली मतलब क्या है ?

'परि' - आप कैसी बात करते हैं , आप तो जानते ही हैं मेरा ('परि' का) लोग 'परित:' , 'बहुतया' या  'सम्पूर्णतया' अर्थ ग्रहण करते हैं !
लेकिन मैं आधुनिक लोगों से थोड़ा नाराज भी हूं !

हिम. - "क्यों" ??

परि- "ये लोग प्राचीन ग्रंथों को पढ़ते नहीं हैं और इन्हीं 2-3 अर्थों में मेरा प्रयोग करते हैं !"

हिम. - "मैं जानता हूं 'परि', कि तुम धातु के अर्थ को बलपूर्वक परिवर्तित कर देते हो ",

"दूसरी जगह खींच ले जाते हो , लेकिन हर कोई इस बात को नहीं समझ पाता।"

परि - "उन्हें नहीं पता कि अनेक प्रसंगों में , मैं अपना अर्थ बदलता रहता हूं !"

तभी 'परि' के मोबाइल पर उसके दोस्त 'अभि' का कॉल आया ।
'परि' ने कप मेज पर रखा और कहा - मुझे आज्ञा दें, मेरे दोस्त मुझे बुला रहे हैं !
मैं फिर कभी आपसे मिलूंगा और उनको भी साथ लेकर आऊंगा।

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

ननकू : हिमांशु गौड: आख्यान

ननकू ! हां यही नाम था उस विद्यार्थी  का जिसकी उम्र इस समय 17 साल थी और वह इस समय बाबा गुरु से प्रौढ़मनोरमा का पाठ पढ़ रहा था । बाबा गुरु जी जिस तरह से उसे पढ़ाते थे वह उसी तरह से कंठस्थ कर के उन्हें सुना देता था । इस तरह से वह उस संपूर्ण विद्या नगरी का होनहार शाब्दिक था बाबागुरुजी का उससे बड़ा प्रेम था । यद्यपि वह बहुत ही चंचल था वह नए-नए कौतुक करता था लेकिन फिर भी अपनी अत्यंत तीव्र बुद्धि के कारण वह व्याकरण के आचार्य काशी में प्रख्यात और अधुना नरवर के व्याकरण  पढ़ाने वाले श्री ज्ञानेंद्र आचार्य का भी अत्यंत प्रिय होने के साथ-साथ पढ़ने वाला शिष्य था । ज्ञानेंद्र आचार्य उसके विषय में सदा यह कहते थे कि ननकू तो बना बनाया ही विद्वान है । इसको तो बस अपने संस्कारों का उदय मात्र करना है । इस तरह से मनुष्य अपने पूर्व पुण्यों के आधार पर इस जन्म में तीक्ष्ण बुद्धि को प्राप्त करता है और उससे ही वह शास्त्रों का वैभव प्राप्त कर सकता है लेकिन यह सब पुण्य पर ही आधारित है । कोई कोई तीव्र बुद्धि का होते हुए भी विद्वान् नहीं बन पाता लेकिन कोई साधारण बुद्धि का होकर भी विद्वत...

श्रीबाबागुरुशतकम् (हिन्दीभावार्थ सहित) संस्कृत काव्य, डॉ. हिमांशु गौड़

    श्रीबाबागुरुशतकम् प्रणेताऽनुवादकश्च – आचार्यहिमाँशुगौडः       सर्वाधिकारः प्रकाशकाधीनः प्रथम-संस्करणम् - नवम्बर, २०१९ २०० प्रतयः   ।। श्रीगुरुं प्रति श्रद्धां कार्तज्ञं च व्यक्तीकुर्वत् शतश्लोकात्मकं काव्यम् ।। _____________________________ Publisher: True Humanity Foundation     Shri BabaGuru Shatkam Author & Translator: Acharya Himanshu Gaur                                                                                                         First Edition:   Nov. 2019 200 Copes Poetry of hundred verses expressing reverence and gratitude for Teacher. ­­­­­­­­_____________________________ Publisher: True Humanity Foundat...