Skip to main content

।। आश्रम के बच्चे ।। हिन्दी कविता ।। हिमांशु गौड़

रहते थे जब आश्रम में
तब तुम कितना पढ़ते थे ,
बात-बात पर बच्चों से
रोजाना ही लड़ते थे ।

मेरी धोती मेरी लुटिया,
कर्मा ने ही चुराई है ,
लौटा दो मुझको
इस में तुम्हारी भलाई है ।

कर्मा गुस्सा होकर बोला
झूठा दोष लगाते हो,
मेरे पात्र चुरा कर के
मुझ पर ही रौब जमाते हो ।

दोनों में हो चली लड़ाई
सीनातानी हो निकली ,
एक दूसरे की चुटिया की,
खींचातानी हो निकली ।

तब तक आश्रम के स्वामी जी ,
आ गए उनके पास ,
बोले तुमने कर डाला है
इस आश्रम का नाश ।

चुटिया धारी गुस्सा होकर
बोला स्वामी सुनो जरा ,
मेरे गुस्से का कारण भी
अपने मन में गुनों जरा ।

ये जो कर्मा खड़ा सामने ,
घूंसे लात चलाता है ,
सब बच्चों के कपड़े बर्तन
ये ही रोज चुराता है ।

स्वामीजी बोले कर्मा से
तुम भी बात बताओ ,
दोनों अपना चलकर के
बक्सा चेक कराओ ।

धोती लुटिया नहीं मिली
तब खुश हो गया कर्मा ,
लेकिन पुस्तक एक मिली
जिस पर नाम लिखा था धर्मा ।

इसका मतलब धर्मा की
पुस्तक उसने चुराई थी ,
धर्मा भी था खड़ा सामने
जिसकी कर्मा से लड़ाई थी ।

लेकिन कर्मा अपने पक्ष में
बोला एक बात ,
एक बार धर्मा ने मुझ में
मारी थी लात ।

लेकिन मैंने कहा नहीं कुछ
मन में ही यह सोचा ,
डालूंगा इसके जिम्मे
मैं भी कोई लोचा ।

इसीलिए मैंने छत पर से
चुराई है रघुवंश,
धर्मा मुझको ऐसा लगता
जैसे मामा कंस ।।

धर्मा गुस्से में पागल हो
कर्मा पर ही झपट पड़ा ,
कर्मा भी प्रतिरोध रूप में
गुत्थमगुत्था लिपट पड़ा ।।

लेकिन धर्मा तगड़ा था
उसने आम बहुत थे चूसे ,
कर्मा ने भी लगा दिए
चार पांच फिर घूंसे ।।

तब तक स्वामी जी गुस्सा हो
बेंत उठाकर लाए ,
लड़ते हुए दोनों बच्चों में
दो दो बेंत लगाए ।।

बोले मैं तुम दोनों को
अभी भगा सकता हूं ,
बदतमीजी का इसी समय
मजा चखा सकता हूं ।।

तब जाकर कर्मा धर्मा को
आया थोड़ा होश ,
ठंडा पड़ चुका था उनका
लड़ाई का भी जोश ।।

तब स्वामी जी नरम हुए कुछ
और सोच कर बोले ,
प्रेम भाव से रहो सभी
छोड़ो सभी चिचोले ।।

चोरा चोरी छीना झपटी
बंद करो हुड़दंग ,
पढ़ो लिखो विद्वान बनो
और बनो दबंग।।

(नाम काल्पनिक है)

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

Sanskrit Kavita By Dr.Himanshu Gaur

शान्तविलास, पण्डितराज जगन्नाथ विरचित

 विशालविषयाटवीवलयलग्नदावानल- प्रसृत्वरशिखावलीविकलितं मदीयं मनः। अमन्दमिलदिन्दिरे निखिलमाधुरीमन्दिरे मुकुन्दमुखचन्दिरे चिरमिदं चकोरायताम्‌॥१॥ अये जलधिनन्दिनीनयननीरजालम्बन ज्वलज्ज्वलनजित्वरज्वरभरत्वराभङ्गुरम्‌। प्रभातजलजोन्नमद्गरिमगर्वसर्वङ्कषै- र्जगत्त्रितयरोचनैः शिशिरयाशु मां लोचनैः॥२॥ स्मृतापि तरुणातपं करुणया हरन्ती नृणा- मभङ्गुरतनुत्विषां वलयिता शतैर्विद्युताम्‌। कलिन्दगिरिनन्दिनीतटसुरद्रुमालम्बिनी मदीयमतिचुम्बिनी भवतु कापि कादम्बिनी॥३॥ कलिन्दगिरिनन्दिनीतटवनान्तरं भावयन्‌ सदा पथि गतागतक्लमभरं हान्‌ प्राणिनाम्‌। लतावलिशतावृतो मधुरया रुचा संभृतो ममाशु हरतु श्रमानतितरां तमालद्रुमः॥४॥ वाचा निर्मलया सुधामधुरया यां नात्ग शिक्षामदा- स्तां स्वप्नेऽपिन संस्मराम्यहमहंभावावृतो निस्त्रपः। इत्यागः शतशालिनं पुनरपि स्वीयेषु मां बिभ्रत- स्त्वत्तो नास्ति दयानिधिर्यदुपते मत्तो न मत्तोऽपरः॥५॥ पातालं व्रज याहि वा सुरपुरीमारोह मेरोः शिरः पारावारपरम्पराहत यदि क्षेमं निजं वाञ्छसि श्रीकृष्णेति रसायनं रसय रे शून्यैः किमन्यः श्रमैः॥६॥ मृद्वीका रसिता सिता समशिता स्फीतं निपीतं पयः स्वर्यातेन सुधाप्यधायिकतिध...