Skip to main content

अपने कवित्त्व पर अभिमान मत करो : हिमांशु गौड

अपने कवि होने का घमंड मत करिए! अपने हृदय पर हाथ रखिए ,
और सोचिए कि हम कितने मौलिक हैं !
कितने पानी में हैं!
पदवीधारी होने से कुछ नहीं होता !
ऐसा ना हो कि कोई प्रच्छन्नपुरुष
किसी दिन आकर भरी सभा में आपका अभिमान नष्ट कर दे
------------++++++--------------
एक प्रोफेसर की पोस्ट देख रहा था , जो कवि भी थे !
उन्होंने किसी विषय में
२ श्लोकों की रचना करके
फेसबुक पर पोस्ट किए थे !
किसी लड़के ने उनको कॉपी करके अपनी फेसबुक पर पोस्ट कर दिया,
लेकिन प्रोफेसर का नाम भी नहीं लिखा ,अपना बता करके !
मैं मानता हूं , कि वह गलत था !
किसी की पोस्ट चोरी करना!
किसी की श्लोकरचना को  अपना बताना!
वाकई गलत है!!
साथ ही ,
जब प्रोफेसर को पता चला ,
तो उन्होंने उस का स्क्रीनशॉट लेते हुए,
फिर एक पोस्ट किया और लिखा - देखो! कैसे कैसे काव्यचोर पड़े हैं !
यहां  प्रोफ़ेसर साहब गलत नहीं है!
हां, हम लड़के की गलती या नासमझी भी समझते हैं!
ऐसा  मेरे साथ भी एक-दो बार हो चुका है, कि मेरी रचना को किसी ने अपने नाम से फेसबुक पर पोस्ट किया हो!
लेकिन मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया!!
अब आते हैं , मुख्य बात पर !
मैं सबकी बात नहीं करता लेकिन
आज के अधिकतर जितने भी कवि हैं ,
बड़े-बड़े काव्य करके प्रशस्ति पाते हैं !
नाम पाते हैं !
पदों पर प्रतिष्ठित हो जाते हैं !
नानी-ग्रामी प्रोफेसर कहलाते हैं !
अगर हम उनके काव्यों को उठाकर देखें और उनका आलोचनात्मक अध्ययन करें ,
तो मेरे ख्याल से पूरी दुनिया में पांच ही परसेंट काव्य बचेगा जो मौलिक हो ,
अन्यथा सब लोग शास्त्रों में से चोरी करके अपना काव्य बता डालते हैं!
मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि
आप शास्त्रों से अलग भागेंगे कहां??
दूसरी बात -
आज अगर महर्षि वाल्मीकि और महर्षि वेद व्यास
यह दोनों ऋषि आ करके अपना कॉपीराइट मांगने लग जाए ,
तो पूरी दुनिया में एक पर्सेंट  काव्य भी
शायद मौलिक ना बचे!!
तो सब का विचार है खैर,
अपना अपना!
मेरा तो बस यही कहना है ,
कि आप अगर  कुछ काव्य रचना कर पाते हैं, तो ज्यादा  इतराइए मत!
क्योंकि अगर किसी ने आलोचनात्मक अध्ययन करना शुरू कर डाला तो........

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

ननकू : हिमांशु गौड: आख्यान

ननकू ! हां यही नाम था उस विद्यार्थी  का जिसकी उम्र इस समय 17 साल थी और वह इस समय बाबा गुरु से प्रौढ़मनोरमा का पाठ पढ़ रहा था । बाबा गुरु जी जिस तरह से उसे पढ़ाते थे वह उसी तरह से कंठस्थ कर के उन्हें सुना देता था । इस तरह से वह उस संपूर्ण विद्या नगरी का होनहार शाब्दिक था बाबागुरुजी का उससे बड़ा प्रेम था । यद्यपि वह बहुत ही चंचल था वह नए-नए कौतुक करता था लेकिन फिर भी अपनी अत्यंत तीव्र बुद्धि के कारण वह व्याकरण के आचार्य काशी में प्रख्यात और अधुना नरवर के व्याकरण  पढ़ाने वाले श्री ज्ञानेंद्र आचार्य का भी अत्यंत प्रिय होने के साथ-साथ पढ़ने वाला शिष्य था । ज्ञानेंद्र आचार्य उसके विषय में सदा यह कहते थे कि ननकू तो बना बनाया ही विद्वान है । इसको तो बस अपने संस्कारों का उदय मात्र करना है । इस तरह से मनुष्य अपने पूर्व पुण्यों के आधार पर इस जन्म में तीक्ष्ण बुद्धि को प्राप्त करता है और उससे ही वह शास्त्रों का वैभव प्राप्त कर सकता है लेकिन यह सब पुण्य पर ही आधारित है । कोई कोई तीव्र बुद्धि का होते हुए भी विद्वान् नहीं बन पाता लेकिन कोई साधारण बुद्धि का होकर भी विद्वत...

श्रीबाबागुरुशतकम् (हिन्दीभावार्थ सहित) संस्कृत काव्य, डॉ. हिमांशु गौड़

    श्रीबाबागुरुशतकम् प्रणेताऽनुवादकश्च – आचार्यहिमाँशुगौडः       सर्वाधिकारः प्रकाशकाधीनः प्रथम-संस्करणम् - नवम्बर, २०१९ २०० प्रतयः   ।। श्रीगुरुं प्रति श्रद्धां कार्तज्ञं च व्यक्तीकुर्वत् शतश्लोकात्मकं काव्यम् ।। _____________________________ Publisher: True Humanity Foundation     Shri BabaGuru Shatkam Author & Translator: Acharya Himanshu Gaur                                                                                                         First Edition:   Nov. 2019 200 Copes Poetry of hundred verses expressing reverence and gratitude for Teacher. ­­­­­­­­_____________________________ Publisher: True Humanity Foundat...