Skip to main content

बैलोन वाले लालाजी

वह 11 साल का बच्चा जिसके शरीर पर एक पीले रंग की धोती लिपटी हुई थी
एक हाथ में लघुसिद्धांतकौमुदी  लिए हुए सूत्रों को याद कर रहा था वह कुछ ऊंघ सा रहा था,
एक दूसरा लगभग 13 साल की आयु का बच्चा जिसका ऊपरी शरीर बिल्कुल नंगा था
और नीचे एक सफेद रंग की धोती पहने हुए था ।
उसके माथे पर गंगा जी की मिट्टी लगी हुई थी और वह एक हाथ में कुशा लिए हुए गंगा जी की तरफ जा रहा था और साथ में ही अपने दूसरे साथी बटुक को आवाज़ लगा रहा था गंगाजी जाने के लिए
एक विद्यार्थी जिसने मैली कुचली सी धोती पहन रखी थी वह आश्रम के एक तरफ बनी खुली हुई गौशाला में गाय का गोबर उठा रहा था ।
दूसरी तरफ बने हुए हनुमान जी के मंदिर में एक व्यक्ति जोर-जोर से हनुमान चालीसा गा रहा था ।
मंदिर के चबूतरे बैठा हुआ चबूतरे पर बैठा हुआ एक विद्यार्थी वेद के मंत्रों का पाठ कर रहा था यह अमावस्या का दिन था इस समय दिन के 10:30 बज रहे थे कि तभी अचानक हनुमान मंदिर के सामने जो कि बाबा की कुटिया के बिल्कुल सामने ही द्वार की जगह स्थित था
वहां पर अचानक एक कार आकर रुकी और उसमें से उतरे बेलौन वाले लालाजी श्री चंद्र प्रकाश शर्मा जी ।
उनकी आयु इस समय 75 वर्ष थी । वह एक रोबीले व्यक्तित्व के मालिक थे । उनका चेहरा बहुत ही तेजोपूर्ण था वह सफेद रंग का कुर्ता और सफेद रंग की धोती पहने हुए थे ।
उनकी लंबाई पूरी 6 फीट थी और वह पूर्ण रुप से एक धनिक एवं भरे पूरे शरीर के मालिक थे । उनको देखते ही जैसे आदमी उनके प्रभाव से प्रभावित हो जाता था । वह सपत्नीक आए हुए थे ।
साथ में उनका मुंहबोला पुत्र भी था , जिसकी आयु 30 वर्ष थी। लालाजी गाड़ी से उतरे और विद्यार्थी की तरफ इशारा करके बोले "अरे भाई गुरु जी कहां हैं "
बच्चे जल्दी से गुरु जी को देखने के लिए आश्रम के अंदर भागे
इधर लाला जी खुद भी पीपल के पेड़ के नीचे से होते हुए खड़ंजे पर चलते हुए बाबा के कमरे तक जा पहुंचे और उनके चरणों में प्रणाम करके कहा कि कुछ विद्यार्थियों को गाड़ी के पास भेजिए कुछ सामान है जो करवाना है लालाजी कुछ 20 किलो गुड एक कुंतल गेहूं 5 किलो तिल के लड्डू एवं सभी विद्यार्थियों के लिए कपड़े लाए थे गुरुजी लाला जी को देखकर प्रसन्न हुए थे कहा जाओ भाई जल्दी से समान गाड़ी से उतारो।
कुछ मोटे मोटे ताजे विद्यार्थी जल्दी से गए और सामान उतरवा लाए ।
लालाजी कुर्सी पर बैठ गए और गुरुजी अपने तख्त पर बैठे थी , जो कि खुले आसमान के नीचे ही रखा था उस पर एक भगवा रंग का कम्बल बिछा हुआ था ,
और उस समय गुरुजी कुछ विद्यार्थियों को व्याकरण शास्त्र का पाठ पढ़ा रहे थे
नीचे 5-6 विद्यार्थी बैठे हुए पढ़ रहे थे कि तभी लाला जी का आगमन हुआ था यह जाति से ब्राह्मण होते हुए भी अधिक धन होने के कारण लाला जी कहलाते थे।
इस समय सन् 2008 में इनकी आयु 75 वर्ष है ।
इनका विवाह जब हुआ था तब ये अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाए थे।
यह उस समय का एक रिकॉर्ड था ।
खैर उस समय लालाजी और बाबा गुरु के मध्य कुछ धार्मिक वार्तालाप शुरू हुआ।
गुरु जी ने दान के विषय में श्लोक सुनाया
लालाजी धार्मिक भावना से ओतप्रोत होकर बाबा जी के नाम का जयकारा लगाया।
और धार्मिक चर्चाओं से कुछ समय बिताया, फिर कहा - गुरु जी! हम जरा गंगा जी नहा कर आते हैं , आप तब तक ब्राह्मणों की पंगत लगवाएं ........
....

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

ननकू : हिमांशु गौड: आख्यान

ननकू ! हां यही नाम था उस विद्यार्थी  का जिसकी उम्र इस समय 17 साल थी और वह इस समय बाबा गुरु से प्रौढ़मनोरमा का पाठ पढ़ रहा था । बाबा गुरु जी जिस तरह से उसे पढ़ाते थे वह उसी तरह से कंठस्थ कर के उन्हें सुना देता था । इस तरह से वह उस संपूर्ण विद्या नगरी का होनहार शाब्दिक था बाबागुरुजी का उससे बड़ा प्रेम था । यद्यपि वह बहुत ही चंचल था वह नए-नए कौतुक करता था लेकिन फिर भी अपनी अत्यंत तीव्र बुद्धि के कारण वह व्याकरण के आचार्य काशी में प्रख्यात और अधुना नरवर के व्याकरण  पढ़ाने वाले श्री ज्ञानेंद्र आचार्य का भी अत्यंत प्रिय होने के साथ-साथ पढ़ने वाला शिष्य था । ज्ञानेंद्र आचार्य उसके विषय में सदा यह कहते थे कि ननकू तो बना बनाया ही विद्वान है । इसको तो बस अपने संस्कारों का उदय मात्र करना है । इस तरह से मनुष्य अपने पूर्व पुण्यों के आधार पर इस जन्म में तीक्ष्ण बुद्धि को प्राप्त करता है और उससे ही वह शास्त्रों का वैभव प्राप्त कर सकता है लेकिन यह सब पुण्य पर ही आधारित है । कोई कोई तीव्र बुद्धि का होते हुए भी विद्वान् नहीं बन पाता लेकिन कोई साधारण बुद्धि का होकर भी विद्वत...

श्रीबाबागुरुशतकम् (हिन्दीभावार्थ सहित) संस्कृत काव्य, डॉ. हिमांशु गौड़

    श्रीबाबागुरुशतकम् प्रणेताऽनुवादकश्च – आचार्यहिमाँशुगौडः       सर्वाधिकारः प्रकाशकाधीनः प्रथम-संस्करणम् - नवम्बर, २०१९ २०० प्रतयः   ।। श्रीगुरुं प्रति श्रद्धां कार्तज्ञं च व्यक्तीकुर्वत् शतश्लोकात्मकं काव्यम् ।। _____________________________ Publisher: True Humanity Foundation     Shri BabaGuru Shatkam Author & Translator: Acharya Himanshu Gaur                                                                                                         First Edition:   Nov. 2019 200 Copes Poetry of hundred verses expressing reverence and gratitude for Teacher. ­­­­­­­­_____________________________ Publisher: True Humanity Foundat...