Skip to main content

साकार और निराकार ब्रह्म - हिमांशु गौड़

वैसे तो शब्द का अनादित्त्व स्वयं सिद्ध है ! शब्द स्वयं ही ब्रह्म है , किंतु फिर वही उसी शब्द ब्रह्म के साकार तेजस्वी स्वरूप की प्रभा हमें देवताओं के स्वरूपों में दिखाई देती है!
 ये देवता ही हैं , ये भगवान ब्रह्मा विष्णु महेश दुर्गा सूर्य आदि ही हैं , 
जो उसी परब्रह्म के अत्यंत तेजो स्वरूप साकार ब्रह्म हैं, जो इस संसार को चलाने के लिए मानों धर्म ने ही साकार स्वरूप धारण किया है,
 क्योंकि निराकार तो ना चल फिर सकता है, ना बोल सकता है, ना बैठ सकता है ।
 उस पर वाणी नहीं पहुंच सकती ।

इसलिए ब्रह्म की साकार कल्पना ही वस्तुतः इस संसार के मनुष्यों के लिए उनके लौकिक और अलौकिक मार्ग का निश्चय करती है।

 जो लोग कहते हैं कि हम तो सिर्फ पर ब्रह्म की उपासना करते हैं , ये देवता आदि मिथ्या हैं ,वे लोग बहुत गहरे अंधेरे में डूबे हुए हैं ।

उन्हें यह नहीं पता की परब्रह्म, साकार स्वरूप ही यह देवता ब्रह्मा, विष्णु , महेश , इंद्र , अग्नि , वरुणादि हैं ,और पौराणिक पूजा पद्धतियों में इनकी ही उपासना का विवेचन है ।
इन साकार ब्रह्म की उपासना के द्वारा ही मनुष्य उस निराकार ब्रह्म की प्राप्ति कर पाता है ।
क्योंकि आप खुद सोचिए, निराकार ब्रह्म का आप कैसे ध्यान करेंगे ? 

क्या योग की विधियों के द्वारा , योग की विधियों में जो जप, तप, ध्यान ,धारणा ,समाधि आदि विधान बताए गए हैं ,उनकी दृश्यपरकता तो सर्वप्रसिद्ध है ही ।

वह भी करोड़ों में एक दो व्यक्तियों को ही प्राप्त होती है , उसमें भी अनेक अड़चनें हैं , फिर भी कुछ संप्रदाय विशेष के लोगों अपने आप को परब्रह्म का ध्यान ही बताते हैं ।
अपने आपको निराकार-ब्रह्ममात्र की उपासना करने वाला विज्ञापित करते हैं !

वे कहते हैं कि वेदों में सिर्फ निराकार ब्रह्म की ही चर्चा है ।
मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि भाई वेदों में जिन यज्ञादियों का वर्णन है , जिन इंद्र, अग्नि, कुबेर आदि का वर्णन है , क्या वह आप को साकार रूप में नजर नहीं आ रहे ?
क्या अग्नि देवता साकार रूप में नहीं है?
 क्या यह गंगा आदि नदियां साकार नहीं है ?
जिनके बार-बार नाम वेदों में आए हैं ,क्या यह सूर्य चंद्र नक्षत्र आदि साकार नहीं है ?
तो डायरेक्ट निराकार ब्रह्म को प्राप्त करने वाला तो कोई अत्यंत बिरला ही मनुष्य होता है ।

वस्तुतः साकार ब्रह्म ही , अर्थात् ब्रह्मा विष्णु महेश आदि देवता ही इन सांसारिक जीवो के लौकिक और अलौकिक मार्ग को प्रशस्त करते हुए हमारे जीवन को धन्य बनाते हैं ।
और शास्त्रोचित नित्यकर्म एवं धर्म का आचरण करता हुआ मनुष्य धीरे-धीरे स्वयं ही शरीर के अध्यास से मुक्त होकर उस आत्मस्वरुप का अनुभव करने लगता है।
 एवं फिर सभी के एकमात्र प्राप्य में अपने ही स्वरूप में अंत में लीन हो जाता है ।

इसी प्रकार जो शैव लोग हैं , वैष्णव लोग हैं , शाक्त लोग हैं, वे भी अपने-अपने इष्ट का ध्यान करते हुए वस्तुतः उस ब्रह्म की ही अनुभूति करते हैं ।

© हिमांशु गौड़

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत सूक्ति,अर्थ सहित, हिमांशु गौड़

यत्रापि कुत्रापि गता भवेयु: हंसा महीमण्डलमण्डनाय हानिस्तु तेषां हि सरोवराणां येषां मरालैस्सह विप्रयोग:।। हंस, जहां कहीं भी धरती की शोभा बढ़ाने गए हों, नुकसान तो उन सरोवरों का ही है, जिनका ऐसे सुंदर राजहंसों से वियोग है।। अर्थात् अच्छे लोग कहीं भी चले जाएं, वहीं जाकर शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन हानि तो उनकी होती है , जिन लोगों को छोड़कर वह जाते हैं ।  *छायाम् अन्यस्य कुर्वन्ति* *तिष्ठन्ति स्वयमातपे।* *फलान्यपि परार्थाय* *वृक्षाः सत्पुरुषा इव।।* अर्थात- पेड को देखिये दूसरों के लिये छाँव देकर खुद गरमी में तप रहे हैं। फल भी सारे संसार को दे देते हैं। इन वृक्षों के समान ही सज्जन पुरुष के चरित्र होते हैं।  *ज्यैष्ठत्वं जन्मना नैव* *गुणै: ज्यैष्ठत्वमुच्यते।* *गुणात् गुरुत्वमायाति* *दुग्धं दधि घृतं क्रमात्।।* अर्थात- व्यक्ति जन्म से बडा व महान नहीं होता है। बडप्पन व महानता व्यक्ति के गुणों से निर्धारित होती है,  यह वैसे ही बढती है जैसे दूध से दही व दही से घी श्रेष्ठत्व को धारण करता है। *अर्थार्थी यानि कष्टानि* *सहते कृपणो जनः।* *तान्येव यदि धर्मार्थी* *न  भूयः क्लेशभाजनम्।।*...

ननकू : हिमांशु गौड: आख्यान

ननकू ! हां यही नाम था उस विद्यार्थी  का जिसकी उम्र इस समय 17 साल थी और वह इस समय बाबा गुरु से प्रौढ़मनोरमा का पाठ पढ़ रहा था । बाबा गुरु जी जिस तरह से उसे पढ़ाते थे वह उसी तरह से कंठस्थ कर के उन्हें सुना देता था । इस तरह से वह उस संपूर्ण विद्या नगरी का होनहार शाब्दिक था बाबागुरुजी का उससे बड़ा प्रेम था । यद्यपि वह बहुत ही चंचल था वह नए-नए कौतुक करता था लेकिन फिर भी अपनी अत्यंत तीव्र बुद्धि के कारण वह व्याकरण के आचार्य काशी में प्रख्यात और अधुना नरवर के व्याकरण  पढ़ाने वाले श्री ज्ञानेंद्र आचार्य का भी अत्यंत प्रिय होने के साथ-साथ पढ़ने वाला शिष्य था । ज्ञानेंद्र आचार्य उसके विषय में सदा यह कहते थे कि ननकू तो बना बनाया ही विद्वान है । इसको तो बस अपने संस्कारों का उदय मात्र करना है । इस तरह से मनुष्य अपने पूर्व पुण्यों के आधार पर इस जन्म में तीक्ष्ण बुद्धि को प्राप्त करता है और उससे ही वह शास्त्रों का वैभव प्राप्त कर सकता है लेकिन यह सब पुण्य पर ही आधारित है । कोई कोई तीव्र बुद्धि का होते हुए भी विद्वान् नहीं बन पाता लेकिन कोई साधारण बुद्धि का होकर भी विद्वत...

श्रीबाबागुरुशतकम् (हिन्दीभावार्थ सहित) संस्कृत काव्य, डॉ. हिमांशु गौड़

    श्रीबाबागुरुशतकम् प्रणेताऽनुवादकश्च – आचार्यहिमाँशुगौडः       सर्वाधिकारः प्रकाशकाधीनः प्रथम-संस्करणम् - नवम्बर, २०१९ २०० प्रतयः   ।। श्रीगुरुं प्रति श्रद्धां कार्तज्ञं च व्यक्तीकुर्वत् शतश्लोकात्मकं काव्यम् ।। _____________________________ Publisher: True Humanity Foundation     Shri BabaGuru Shatkam Author & Translator: Acharya Himanshu Gaur                                                                                                         First Edition:   Nov. 2019 200 Copes Poetry of hundred verses expressing reverence and gratitude for Teacher. ­­­­­­­­_____________________________ Publisher: True Humanity Foundat...